Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्त्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

1 अक्टूबर 1838 – भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड ऑकलैंड ने शिमला मैनिफेस्टो जारी किया, जिसकी वजह से पहला एंग्लो-अफगान युद्ध हुआ।

1 अक्टूबर 1895 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान का जन्म।

1 अक्टूबर 1945 – भारत के मौजूदा एवं 14वें राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद का जन्म।

1 अक्टूबर 1953 – आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना। यह राज्य भी अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बंट चुका है।

1 अक्टूबर 1960 – नाइजीरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।

1 अक्टूबर 1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

1 अक्टूबर 1978 – भारत में लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ा कर 18 और लड़कों की 18 से बढ़ा कर 21 वर्ष किया गया।

1 अक्टूबर 1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।

1 अक्टूबर 1998 – श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उग्रवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मौत।

1 अक्टूबर 2002 – गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान नेवी के दो विमान फ्लायपास्ट के दौरान आपस में टकराए।

1 अक्टूबर 2005 – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मौत।

1 अक्टूबर 2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।

1 अक्टूबर 2008 – यूएस सीनेट ने भारत के साथ परमाणु व्यापार पर लगे तीन दशक के प्रतिबंध को खत्म किया।

1 अक्टूबर 2016 – भारत ने टेलिकॉम तरंगों की सबसे बड़ी नीलामी की। पहले दिन की बिक्री से 535.31 अरब रुपए की आय हुई।

1 अक्टूबर 2019-फोर्ड मोटर कंपनी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि वे भारत में जॉइंट वेंचर शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *