• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्त्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

4 अक्टूबर 1227 – खलीफा अल-आदिल की हत्या।

4 अक्टूबर 1824 – मेक्सिको एक गणराज्य बना।

4 अक्टूबर 1963 – क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।

4 अक्टूबर 1996 – पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।

4 अक्टूबर 1977 – भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।

4 अक्टूबर 2000 – चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।

4 अक्टूबर 2002 – पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।

4 अक्टूबर 2005 – बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।

4 अक्टूबर 2006 – जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।

4 अक्टूबर 2008 – अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।

4 अक्टूबर 2011 – अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।

4 अक्टूबर 2012 – चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।

4 अक्टूबर 2012 – फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *