Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

10 जून 1190 – तीसरे धर्मयुद्ध के दौरान  रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हो गई थी।

10 जून 1246 – नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह  प्रथम दिल्ली का शासक बना।

10 जून 1624 – हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर  हस्ताक्षर किये गये।

10 जून 1931 – नार्वे ने  पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।

10 जून 1934 – सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध  दोबारा स्थापित किये गये।

10 जून 1940 – नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

10 जून 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।

10 जून 1946 – राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

10 जून 1960- नासिक में  रूसी युद्धक विमान मिग का उत्पादन शुरु हुआ।

10 जून 1966 – वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन  हुआ।

10 जून 1972 – मुबई के मडगांव बन्दरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।

10 जून 1986 – भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।

10 जून 1994 – चीन ने लोकनोर इलाके में गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किया।

10 जून 1999 – केरल में कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में एक निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के संचालन शुरु हुआ।

10 जून 2002 – पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी “K-2” का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।

10 जून 2003 – नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।

10 जून 2008 – 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया जिसमें संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *