• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

By

Jun 14, 2023 #इतिहास

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

14 जून 1634 – रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर स्ताक्षर हुए।

14 जून 1658 – ड्यून्स की लडाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया।

14 जून 1775 – अमेरिकी सेना की स्थापना हुई।

14 जून  1777 – अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।

14 जून 1900 – हवाई क्षेत्र अमरीकी राष्ट्र का हिस्सा बना।

14 जून 1901 – पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

14 जून 1907 – नॉर्वे में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार  मिला।

14 जून 1917 – इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला हुआ उसमे पूर्वी लंदन में सौ से ज्यादा लोगों की मौत।

14 जून 1922 – अमेरिकी राष्ट्रपति वारेन जी. हार्डिंग ने  रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।

14 जून 1934 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात हुई।

14 जून 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा किया।

14 जून 1940- नाजियों ने  विजित देश पोलैंड में यातना शिविर खोला।

14 जून 1947 – कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।

14 जून 1949 – वियतनाम राष्ट्र का गठन हुआ।

14 जून 1958- डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार  प्रदान किया गया।

14 जून 1962 – पेरिस में यूरोपीयन अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई।

14 जून 1980 – अर्जेंटीना के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना के समक्ष फोकलैंड द्वीप में आत्मसमर्पण कियाकर दिया।

14 जून 1999 – थाबो मबेकी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति  चुने गयें।

14 जून 2001- जांच आयोग ने  दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।

14 जून 2001 – चीन, रूस, कजाकिस्तान, किरगीस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान ने  संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बनाया।

14 जून 2004 – पंचशील सिद्धान्त की 50वीं वर्षगांठ पर  बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार।

14 जून 2005 – माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।

14 जून 2007- चीन के गोवी रेगिस्तान में  पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।

14 जून 2008 – केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया। राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का
पता चला।

14 जून 2008 – नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने  नारायणहिती महल ख़ाली किया।

14 जून 2012 – विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गये।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *