• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

1 जुलाई 1781:–हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।

1 जुलाई 1852:– सिंध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।


1 जुलाई 1862:– कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1 जुलाई 1879:– भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।

1 जुलाई 1955:– इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।

1 जुलाई 1960:– अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।

1 जुलाई 1964:– भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना

1 जुलाई 1968:– अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।

1 जुलाई 1975:– तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।

1 जुलाई 1991:– वारसा संधि भंग की गई।

1 जुलाई 1995:– अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाए।

1 जुलाई 1996:– इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।

1 जुलाई 1997:– हॉन्ग-कॉन्ग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।

1 जुलाई 2000:– लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

1 जुलाई 2006:– शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

1 जुलाई 2017:– भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *