• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को लेकर नपं पौआखाली में, पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से निकाला फ्लैग मार्च।

By

May 11, 2023 #चुनाव

सारस न्यूज,किशनगंज।

नवगठित नगर पंचायत पौआखाली के नगर निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने हेतु, बुधवार को नगर पंचायत पौआखाली में पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व ठाकुरगंज सीओ ओमप्रकाश भगत एवं पौआखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने किया। वहीं फ्लैग मार्च पौआखाली नगर पंचायत भवन से शुरू होकर नगर पंचायत के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए गंतव्य स्थल पर आकर समाप्त हुई।
इस मौके पर सीओ ओमप्रकाश भगत ने बताया कि नगर पंचायत पौआखाली के नगर निकाय चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है। नपं अन्तर्गत मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें, इसको लेकर प्रशासन सतर्क है। लोगों में चुनाव को लेकर सुरक्षात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
वहीं पौआखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। आदर्श आचार संहिता अनुपालन को लेकर लगातार चौकसी रखी जा रही है। कहीं से भी शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *