Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आधार कार्ड बनाने गई महिला से पंचायत के मुखिया ने किया रेप, दुर्गावती थाना ने नहीं किया मामला दर्ज, महिला थाने में केस हुआ दर्ज।

शशि कोशी रोक्का, ठाकुरगंज (किशनगंज)।

बिहार के एक जनप्रतिनिधि का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां  पंचायत के मुखिया ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। मामला कैमूर का है, जहां एक महिला ने पंचायत के मुखिया पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ढ़ड़सरा पंचायत के मुखिया प्यारे लाल पासवान ने उसे अपने घर बुलाया और 2 घंटे तक कमरे में बंद कर बलात्कार किया। उक्त महिला मुखिया के घर आधार कार्ड बनवाने के लिए गई तो उसने महिला को कमरें में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर वाहन से छोड़ दिया और किसी को बताने पर महिला को जान से मार देने की धमकी भी दी। दुर्गावती थाने से पीड़ित को भगा दिया गया। जिसके बाद सोमवार को पीड़िता भभुआ स्थित महिला थाने गई। वहां दुर्गावती प्रखंड के ढ़ड़सरा पंचायत के मुखिया प्यारे लाल पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता का सदर अस्पताल भभुआ में मेडिकल जांच कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। आपको बताते चलें कि घटना शनिवार को हुई। पीड़िता, दुर्गावती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। महिला अपनी शिकायत लेकर दुर्गावती थाने में गई थी, जहां से उसे भगा दिया गया था। भभुआ महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने कहा कि एक महिला ने दुष्कर्म मामले को लेकर थाने में मुखिया के खिलाफ आवेदन दिया है। महिला के आवेदन पर आरोपी मुखिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *