• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आरा में रेस्टोरेंट मैनेजर की हत्या, बदमाशों ने गर्दन में मारी गोली।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

आरा में हथियार बंद बदमाशों ने एक निजी होटल के रेस्टोरेंट मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब होटल मैनेजर देर रात काम कर बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी बीच किसी ने उसे गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अपने ही पट्टीदारों पर जमीनी विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है।

पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव स्थित पुलिया के पास की है। वहीं हत्या की इस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी गणेश सिंह उर्फ मुन्नी सिंह के 24 वर्षीय पुत्र विशाल सिंह है। जो आरा के रमना मैदान स्थित एक निजी होटल में मैनेजर के रूप में काम करता था, मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *