• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्तरी सिक्किम के युमथांग घाटी में लैंडस्‍लाइड, भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर ग्रुप के जवानों ने फंसे 74 पर्यटकों की बचाई जान।

सारस न्यूज टीम, गंगटोक।

उत्तरी सिक्किम के युमथांग घाटी में बुधवार को भूस्खलन के कारण महिलाओं और बच्चों सहित 74 पर्यटक फंस गए थे। इन लोगों को सेना की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया है। भूस्खलन की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सेना के बयान के अनुसार, युमथांग घाटी से 19 किलोमीटर दूर बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिलने पर सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने पर्यटकों को बचाया। सेना ने बताया कि भूस्खलन के कारण पर्यटकों के आठ वाहन फंस गए थे। इन्हें लकड़ी के तख्तों और रस्सियों की मदद से निकाला गया। इन लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और भोजन एवं चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

बता दें कि भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर ग्रुप के जवानों ने अपनी जान हथेली पर रखकर लैंडस्‍लाइड में फंसी आठ महिलाओं, दो नवजात सहित 74 लोगों की जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। बुधवार (31 अगस्‍त) को उत्तरी सिक्किम के युमथांग घाटी में लैंडस्‍लाइड हो गया था। इस भूस्खलन की वजह से तमाम रास्‍ते बंद हो गए और पर्यटक युमथांग घाटी में फंसे हुए थे। लैंडस्‍लाइड और पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना के जवानों ने आनन-फानन में रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू कर दिया। बहरहाल, भूस्खलन की चपेट में आए पर्यटों को त्रिशक्ति कोर ग्रुप के जवानों ने अपने साधन से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद उनके रहने व खान-पान की व्यवस्था भी की है।

भूस्खलन ने मचाया तांडव, कर्थोक और नामची में व्यापक क्षति:-

सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच विभिन्न स्थानों में भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। बुधवार रात की मूसलधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। सड़क मार्ग से लेकर लोगों के मकान तक भूस्खलन में तबाह हो गए हैं। आज पश्चिम सिक्किम के सोरेंग जिला अंतर्गत कर्थोक ब्लाक के यांगथंग स्थित उमाकांत शर्मा का घर भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुआ। उनके राशन स्टोर में रखे करीब 50 बोरी चावल भी मिट्टी के अंदर दब गए हैं। जानकारी मिली है कि उमाकांत शर्मा के इसी स्टोर के सामने दूध उत्पादन सहकारी समिति का सभा आयोजित किया जा रहा था। भूस्खलन ने सभा हो रहे परिसर को भी व्यापक क्षति पहुंचाया है। हालांकि दुर्घटना में किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

दूसरी ओर दक्षिण सिक्किम के नामची डंबू डांड़ा में भूस्खलन के कारण कुल चार बिल्डिंग को क्षति पहुंची है। इनमें से एक बिल्डिंग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। डंबू डांड़ा नामची बाजार से ठीक निचले हिस्से में है। घटना बारे नामची के जिलापाल एम भरणी कुमार ने बताया है कि अब तक किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। मौके पर सिक्किम पुलिस, जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। दोनों घटनाओं में कितना नुकसान हुआ यह जांच के बाद बताने की प्रशासन से जानकारी मिली है।

लगातार बारिश के बीच राज्य सड़क एवं पुल विभाग ने भी सतर्कता अपनाने की अपील की है। विभाग ने नागरिकों से बिना जरूरत यात्रा न करने की अपील की है। इसके साथ ही आपात कालीन और अनिवार्य यात्रा के लिए सड़क की स्थिति के विषय में जानकारी लेने की सलाह दी है। राज्य की छह जिलों की सड़क की स्थिति जानने के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जहां नागरिक फोन कर सड़क की स्थिति के विषय में जानकारी ले सकते हैं।

मुख्यालय का हेल्पलाइन नंबर: 94341 09728

सोरेंग जिला के लिए: 97333 12362

गेजिंग जिला: 98320 97179

नामची जिला: 99330 60009/89673 27242

पाक्योंग जिला: 80012 19867

गंगटोक जिला: 98000 09797

मंगन जिला: 95475 41814 के लिए हेल्पलाइन नंबर साझा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *