• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में एसबीआई एटीएम के सामने टूटा टीन का सेट, ग्राहकों को हो रही परेशानी।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के सर्विस रोड एनएच-27 डीएम कार्यालय के समीप एसबीआई के एटीएम के सामने बीते दो हफ्तों से टीन का सेट टूटकर बिखरा पड़ा हुआ है। इससे एसबीआई एटीएम में पैसे निकासी के लिए आने वाले ग्राहकों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार बैंक के अधिकारियों को सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे ग्राहकों को परेशानी हो रही है और उन्हें अपने पैसे निकालने के लिए दूसरे एटीएम की तलाश करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *