• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

घर में अचानक लगी भीषण आग, देखते ही देखते 6 लोगो की जिंदा जल कर मौत।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

तेलंगाना के मंचेरियल जिले में शुक्रवार रात में एक दर्दनाक हादसा हो गया और एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मृत्यु हो गई। दरअसल, मंचेरियल जिले में एक परिवार अपने घर में रात को सोया था, तभी अचानक घर में आग लग गई। गहरी नींद होने की वजह से घरवालों को कुछ पता नहीं चला और जब आंख खुली तो चीख-पुकार की आवाज आ रही थी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने इस घटना की तस्वीर जारी की है। जिसमें आग के खौफनाक मंजर को देखा जा सकता है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे और इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इन सबकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। यह आग इतनी भीषण थी कि घर मलबे में तब्दील हो गया है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *