सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
बेतिया पश्चिम चम्पारण के चनपटिया छठ घाट पर सिलेंडर ब्लास्ट होने से लोगों मे हड़कंप। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे में 9 से 12 लोग जख्मी हुए हैं। न्यूज़ लिखे जाने तक बेतिया के जीएमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती सूरज कुमार कि मृत्यु हो गई है। मृतक की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। वही सभी को आनन- फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक पांच लोग खतरे से बाहर हैं, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सिलेंडर ब्लास्ट की ये घटना पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया छठ घाट की है। बताया जाता है कि गुब्बारा फुलाने के दौरान ये हादसा हुआ है। इसमें आसपास के 9 लोग घायल हुए हैं। सात घायलों का चनपटिया पीएचसी में इलाज चल रहा है। वहीं दो घायलों को बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया लेकिन उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।
