• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गहरी खाई में गिरने से तीन जवान हो गए शहीद, एलओसी पर गश्त के दौरान हुआ हादसा।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में गहरी खाई में गिरने से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। मृतकों में एक जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर (जेसीओ) भी हैं। भारतीय सेना ने बुधवार को इस हादसे की जानकारी दी है। सेना ने बताया कि तीनों जवान फिसलकर गहरी खाई में गिर गए थे।

एलओसी के पास गश्त पर थे जवान

आर्मी ने बताया कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब जवान एलओसी के पास गश्त कर रहे थे। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि जेसीओ और दो अन्य रैंक के जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे, तभी तीनों खाई में गिर गए। श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट कर कहा एक नियमित ऑपरेशंस टास्क के दौरान एक जेसीओ और दो ओआर का दल गहरी खाई में गिर गया। रास्ते पर बर्फ गिरी हुई थी। सेना ने बताया कि तीनों जवानों का शव बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *