• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

न्यायालय के आदेश पर ठाकुरगंज थाना के एक कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार।

सारस न्यूज, किशनगंज।

न्यायालय के आदेश पर ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 34/23 में फरार अप्राथमिकी अभियुक्त व नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नं 9 हैदरनगर मो उस्मान पिता मो हसनैन के घर पर शनिवार को ठाकुरगंज पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। दरअसल, अप्राथमिकी अभियुक्त पर ठाकुरगंज थाने में नशीले पदार्थ स्मैक का सप्लाई करने का आरोप दर्ज कराया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि थाने में कांड दर्ज होने के बाद से ही अप्राथमिकी अभियुक्त कानून की नजरों से फरार चल रहा है। इधर, कोर्ट ने पुलिस को अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाने का आदेश दिया। इस कार्रवाई में स्वयं थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, सअनि बिपिन कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *