• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पाकिस्तान चंद्रयान 3 के संपूर्ण लैंडिंग का करेगा लाइव प्रसारण।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

इसरो द्वारा प्रक्षेपित चंद्रयान 3 पर न सिर्फ भारतीयों की निगाहें लगी हुई हैं, बल्कि दुनिया के दूसरे देश भी इस मिशन पर निगाह रखे हुए हैं और उसके सफल लैंडिंग की कामना कर रहे हैं। चंद्रयान के इस अभियान की सफलता चाहनेवालों में पाकिस्तान भी शामिल हो गया है और वहां मांग की जा रही है कि जब वह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करे, तो इस ऐतिहासिक क्षण को पाकिस्तान में भी लाइव दिखाया जाए।

पाकिस्तान के पूर्ववर्ती इमरान खान की सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रहे फवाद हुसैन ने भारत के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान- 3’ की प्रशंसा की और इसे “मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण” बताया। भारत को बधाई देते हुए, पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने अपने देश से बुधवार की शाम चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण करने का आग्रह किया है।

फवाद ने एक्स पर लिखा, “पाक मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए। मानव जाति के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है।” उन्होंने विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय को बधाई दी। इससे पहले हुसैन वर्षों तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मजाक उड़ाते थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *