• Wed. Feb 18th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पाकिस्तान में दर्दनाक सड़क हादसा, पैसेंजर से भरी वैन खाई में गिरी, 1 बच्चे सहित 8 लोगों की मौत।

By

Jul 29, 2023 #हादसा

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

पाकिस्तान में स्थित गिलगित-बाल्टिस्तान के डायमर जिले में शुक्रवार (28 जुलाई) को एक दर्दनाक हादसा हो गया। डायमर जिले के बाबूसर दर्रे के पास पर्यटकों को ले जा रही एक वैन खाई में गिर गई। इस हादसे में एक बच्चे सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। डायमर रेस्क्यू 1122 के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर शौकत रियाज ने पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन डॉट कॉम को जानकारी देते हुए मरने वालों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ये दुर्घटना एक कार से टकराने के बाद हुई। खाई में गिरने के बाद वैन में आग लग गई इस बीच चिलास के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) वजीर लियाकत ने कहा कि 16 पर्यटकों को लेकर वैन साहीवाल से गिलगित की ओर जा रही थी। उन्होंने डॉन डॉट कॉम को बताया, “खाई में गिरने के बाद वैन में आग लग गई”। उन्होंने बताया कि घायल लोगों को चिलास क्षेत्रीय मुख्यालय अस्पताल ले जाया जा रहा है। DSP ने कहा कि एक शव को चिलास में स्वास्थ्य सुविधा में लाया गया था जबकि बाकियों को नाराण रेफर किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि मौतें गंभीर चोटों के कारण हुईं। लियाकत ने बताया कि घायलों में चार महिलाएं, चार बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत में गिलगित-बाल्टिस्तान में थालिची क्षेत्र के पास काराकोरम राजमार्ग पर पर्यटकों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले गिलगित-बाल्टिस्तान के हुंजा में दो दुर्घटनाओं में पांच पर्यटकों की मौत हो गई थी और 13 घायल हो गए थे, जब एक वैन खाई में गिर गई और दूसरी पहाड़ से टकरा गई।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *