शनिवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरीथान में स्थानीय ग्रामीणों ने घरों में जलजमाव की समस्या को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 327 ई को घंटे भर के लिए जाम कर दिया। अररिया-गलगलिया राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 327 ई फोरलेन सड़क का निर्माण कर रही जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी द्वारा हाईवे निर्माण के दौरान जलनिकासी को अवरुद्ध किये जाने पर ग्रामीणों के घर मे पानी घुस आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर बांस रखकर जाम कर दिया।
शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे पिपरीथान स्टेशन मोड़ के समीप लोगों ने एक घंटे तक जाम लगा जलनिकासी कार्य अविलंब कराने की मांग करने लगे। इस दौरान बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी समेत कईयों का वाहन जाम में फंसा रहा। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर क़ुर्लिकोट थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां दल बल के साथ पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जाम हटाने की बात कही। फिर समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया। लोगो ने मौके पर मौजूद पंचायत के मुखिया अनुपमा देवी एवं थानाध्यक्ष एकबाल अहमद खान के कहने पर जाम हटाया। तब जाकर आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सका। इसके बाद थानाध्यक्ष एकबाल खां ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण कार्य कंपनी के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक मिश्रा को बुलाया और यथाशीघ्र जलजमाव की समस्या का निराकरण करते हुए पिपरीथान के दर्जनों घरों में घुसे जल की निकासी करने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ग्रामीण शांत हुए।
इस मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कंपनी द्वारा निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का खयाल नहीं रखा जा रहा है। कंपनी मनमाने तरीके से कार्य कर रही है। जिस कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लोगो ने 23 जून को जिलाधिकारी के प्रखंड मुख्यालय में निर्धारित जनता दरबार कार्यक्रम में सड़क निर्माण कार्य से जुड़ी लापरवाही की शिकायत करने की बात कही। मुखिया अनुपमा देवी ने बताया कि कंपनी द्वारा निर्माण के दौरान ही जलनिकासी के लिए पूर्व से लगे पाइप को हटाकर मिट्टी भर दिए जाने के कारण कई दिनों से क्षेत्र में हो रहे भारी वर्षा का पानी लोगो के घरों में घुस आया हैं। निर्माता कंपनी को बार- बार इसकी जानकारी दिए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किए जाने से लोग आक्रोशित हुए और राजमार्ग को जाम किया।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply