• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के पौड़ी में हुई एक बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के पौड़ी में हुई एक बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया; “उत्तराखंड के पौड़ी में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हो जायेंगे। बचाव अभियान जारी है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।: पीएम मोदी”

उत्‍तराखंड के पौड़ी जिले में बरातियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक खाई से 30 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस में करीब 45 लोग सवार थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 अक्तूबर को पौड़ी की घटना में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जिसके तहत मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये, गम्भीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रूपये और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री प्रभावितों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *