• Mon. Feb 16th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात उड़िया संगीतकार और गायक प्रफुल्ल कार के निधन पर जताया शोक

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात उड़िया संगीतकार और गायक प्रफुल्ल कार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि प्रफुल्ल कार जी को उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

” प्रफुल्ल कार जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में अपने अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्हें एक बहुमुखी व्यक्तित्व का आशीर्वाद प्राप्त था और उनकी रचनात्मकता उनके कार्यों में परिलक्षित होती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *