सारस न्यूज, वेब डेस्क।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया; “मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो लोग घायल हुए हैं, वे जल्दी ही स्वस्थ हो जायेंगे।”
मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हुए हैं। दुर्घटना करीब 3 बजे पोल नंबर 76 और 78 के बीच सी लिंक ब्रिज के दक्षिण की ओर जाने वाले स्ट्रेच पर हुई, जो पश्चिमी उपनगरों में बांद्रा को दक्षिण मुंबई में वर्ली से जोड़ता है। एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा, “बांद्रा वर्ली सी लिंक सड़क दुर्घटना में कुल 13 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई, 8 लोगों का इलाज चल रहा है।”
