• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने मोरबी में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत पर जताया शोक

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के मोरबी में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दु:ख व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने गुजरात के मोरबी में दीवार गिरने की घटना के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

“मोरबी में दीवार गिरने की दुःखद घटना हृदय विदारक है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय अधिकारी, प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”

“मोरबी की घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *