Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के बेगूसराय में सिंगर ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

बिहार:-मणिपुर के बाद बिहार के बेगूसराय में भी इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव के एक सिंगर ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान गांव के तीन लोग मौके पर पहुंच गए और पीड़ित लड़की और रेप के आरोपी पर लात घूंसों से पिटाई करने लगे। वही गांव के लोगों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए लड़की के पकड़े फाड़ दिए और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस घटना पर बेगूसराय के पडएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी किशनदेव चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार लोगों को नामजद आरोपी बताया गया है। पीड़िता लड़की के बयान के आधार पर दुष्कर्म, एससी-एसटी, पॉक्सो एक्ट, मारपीट, आईटी एक्ट और सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई गई है, जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *