भोजपुर जिले के आरा में प्रयागराज जैसा हत्याकांड हुआ है। दो बदमाशों ने मुखिया पति को भरे बाजार गोलियों से भून दिया और हत्या को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले।बीच सड़क दर्जनों लोगों के सामने मुखिया पति को दौड़ा- दौड़ा कर गोली मारने की पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, दिन – दहाड़े हुए इस हत्याकांड से लोगों की रूह कांप गई। मृतक के बेटे ने पूर्व मुखिया पति पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। परिजन और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखते हुए जाम लगा दिया। वहीं, इस घटना से बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, रविवार सुबह आरा के करीब, बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव की कृष्णागढ़ ओपी थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में दो लोगों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। मुन्ना अपने पंचायत क्षेत्र में किसी काम से आए हुए थे और बाइक से वापस अपने घर की तरफ लौट रहे थे। दो बदमाश पहले से घात लगाए उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मुन्ना बाजार पहुंचे तो बदमाशों ने हमला कर दिया और वहीं मुन्ना की मौत हो गई।