सारस न्यूज, बेगूसराय।
बिहार के बेगूसराय जिले से गुरुवार रात को एक युवक की गला रेतकर हत्या की खबर सामने आई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत के वार्ड नंबर 9 की है। बताया जाता है कि दिनेश महतो का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार घर में सोया हुआ था, तभी उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि रात 8 बजे तक घर के छत पर फोन पर किसी से बात कर रहा था। उसके बाद उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह घर के अंदर उसका गला रेता हुआ शव पड़ा था। मृतक के अन्य परिजन दूसरे घर में थे। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। घटनास्थल पर अचानक हजारों लोग पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची। बछवारा विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार ने कहा कि बेगूसराय में अपराधियों पर लगाम नहीं है। मामले में तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि सभी घटनाओं की जांच में पुलिस लगी हुई है।
