• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बोकारो में भीषण सड़क हादसा, पिकनिक मना कर लौट रहे चार दोस्तों की मौत, 15 लोग घायल

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

झारखण्ड के बोकारो में भीषण सड़क हादसा हुआ हैघटना पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित एनएच-23 लुकैया शगुन पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात को हुई है। पिकनिक मना कर लौट रहे दो ऑटो को ट्रेलर ने रौंद दिया, जिससे चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए। घायलों को रिम्स(Rajendra Institute of Medical Sciences) व सदर अस्पाताल रांची में भर्ती कराया गया है, घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर रखा है। बताया जाता है कि हादसे का शिकार हुए दोनों ऑटो में 15 युवक सवार थे, जिसमें चार की मौत हो गई, जबकि बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी युवक पेटरवार प्रखंड के अंतर्गत लुकैया के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पिकनिक मना कर लौटने के बाद सभी लोग ऑटो से उतर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतनी भयानक थी कि ट्रेलर ऑटो को 200-300 मीटर तक घसीटते हुए दूर ले गया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *