• Sun. Feb 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा किसान मोर्चा ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

ठाकुरगंज (किशनगंज) भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के निर्मित किसान मोर्चा किशनगंज जिला अध्यक्ष बिजली सिंह की नेतृत्व में ठाकुरगंज भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह की उपस्थिति में ठाकुरगंज के बेसरबाटी पंचायत अंतर्गत चुरली उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर पंद्रह पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह भाजपा जिला महामंत्री तरुण सिंह ने कहा की भाजपा राज्य स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसके निमित किसान मोर्चा किशनगंज जिला के सभी पंचायतों में पौधा रोपण कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की वर्तमान समय में सभी लोग को अपने अपने घरों में वृक्षारोपण करना चाहिए।सार्वजनिक व निजी स्थान पर पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण कार्य करे। सरकार निजी जमीन में पौधे लगाने के लिए सहयोग भी कर रही है। भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह,क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष यादव, भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष सूरज तिवारी ने कहा की वृक्षारोपण से धरती के साथ साथ मानव जीवन की भी सुरक्षा होती है। हमे ऑक्सिजन, वर्षा, फल भी प्राप्त होती हैं। मौके पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य जगदेव सहनी, धर्मेंद्र ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश साह, आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *