Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा किसान मोर्चा ने सखुआडाली में किया वृक्षारोपण

ठाकुरगंज (किशनगंज) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के निर्धारित कार्यक्रम वृक्षारोपण किशनगंज जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष बिजली सिंह के नेतृत्व में ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सखुआडाली पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालूबाड़ी में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन लाल सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने किया। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह व किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन सिंह ने कहा कि भाजपा की वृक्षारोपण कार्यक्रम नियमित चलेगी। आज पांच पौधा रोपण किया गया। इसके पूर्व बेसरबाटी, चुरली पंचायत में किए गए। मौके पर भाजपा नेता कमल सिंह नरेश सिंह भाजपा नगर उपाध्यक्ष सपन भट्टाचार्य भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष यादव भाजपा युवा कार्यकर्ता अमित कुमार सिन्हा हीरा सिंह धर्मलाल सिंह गणेश सिंह हरिपद सिंह सोगेन सिंह धीरज सिंह मोती सिंह प्रफुल्ल साह मो मोती मो मोजी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *