सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पंजाब के अमृतसर से 145 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, आज तड़के 3:42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की गहराई जमीन से 120 किलोमीटर नीचे थी।
