• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भूकंप के तेज झटकों से कांपा पूर्वोत्तर भारत, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7, अरुणाचल का सियांग था केंद्र।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग में था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अरुणाचल में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश का वेस्ट सियांग जिला था। सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर इसके झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *