• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मधुबनी 66 किलो गांजा के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, एसएसबी व हरलाखी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

सारस न्यूज टीम, मधुबनी।

मधुबनी मे हरलाखी के पास भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैम्प के एसएसबी व थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 65 किलो पांच सौ ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलहर गांव निवासी सरोज यादव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना मिलते ही पिपरौन कैम्प इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट यदुबिर सिंह नेगी ने थानाध्यक्ष अनोज कुमार को सूचना दी। उसके बाद एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम फुलहर कुशवाहा चौक पहुंची। जहां सूचक के निशानदेही के मुताबिक एक कटघरे से भारी मात्रा में गाजा बरामद किया गया। साथ ही धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त गाजा व गिरफ्तार धंधेबाज को हरलाखी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *