• Wed. Mar 11th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मधेपुरा में काम पर जा रहे चौकीदार की गोली मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार।

By

Sep 2, 2023 #हत्या

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मधेपुरा में कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित सिकरहटी के पास भूमि विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वे घर से ड्यूटी करने थाना जा रहे थे। चौकीदार की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। फिलहाल, घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और सभी से पूछताछ कर रही है।

बाइक सवार बदमाशों ने की हत्या
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर चडिस्थान पंचायत के लक्ष्मीपुर वार्ड सात निवासी चौकीदार मानिकचंद पासवान शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे अपने बेटे प्रकाश पासवान के साथ बाइक से कुमारखंड थाना जा रहे थे।
इसी दौरान लाल रंग की बाइक से पीछा कर दो बदमाशों ने छर्रापट्टी स्थित गंगापुर उप वितरनी नहर से के समीप चौकीदार के पीठ में गोली मार दी। इसके बाद तेजी से कुमारखंड की ओर भाग गया। गोली लगते ही चौकीदार बाइक से नीचे गिर गए। घटना के बाद इसकी सूचना थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा को दी गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी चौकीदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया जहां पहुंचते ही चौकीदार ने दम तोड़ दिया। चौकीदार को गोली मारे जाने की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ लग गई। अस्पताल पहुंची पत्नी मीना देवी पति के शव को देखते ही बेहोश हो गई। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीपुर वार्ड सात निवासी शिबू साह, रामबिलास साह, देबो साह और झबरू पासवान की बेटी सुधिया कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।

पूरा मामला

बताया गजा रहा है कि झबरू पासवान, शिवनंदन पासवान, अरविंद पासवान और शिबू साह, तेजो साह, शंकर साह, रामबिलास साह, जन्नंदन साह, रंजीत साह से 22 डिसमिल जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था।अरविंद ने चौकीदार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। धमकी को लेकर मानिकचंद पासवान ने थाना में सूचना भी दर्ज कराया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *