• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महाराष्ट्र में रेलवे ब्रिज हुआ ध्वस्त, 20 लोग घायल 8 की हालत गंभीर।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

महाराष्ट्र में रेलवे फुट ब्रिज का हिस्सा गिरा, 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरे लोग, 20 घायल, 8 की हालत गंभीर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा रविवार को गिर गया। इस दौरान ब्रिज से गुजर रहे कुछ यात्री 60 फीट की ऊंचाई से सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। मीडिया रिपोर्ट्स में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *