• Wed. Feb 18th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा, बोकारो में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे।

By

Jul 29, 2023 #हादसा

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

झारखंड के बोकारो में शनिवार सुबह मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कुल 13 लोग बुरी तहर झुलस गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको में घटना सुबह करीब 6:00 बजे हुई। सभी मुहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी वे 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गए।

मृतकों और घायलों के नाम
मृतकों की पहचान आसिफ रजा (21 वर्ष), एनामुल रब (35 वर्ष), गुलाम हुसैन (18 वर्ष) और साजिद अंसारी (18 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं, सालुद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, लाल मोहमद, फिरदौस अंसारी, मेहताब अंसारी, आरिफ अंसारी, शहबाज अंसारी, मोजोबिल अंसारी और साकिब अंसारी का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *