भारतीय जनता पार्टी नेता नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ झारखंड से लेकर बिहार में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी नूपुर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। रांची में नमाज के बाद हिंसक झड़प के दौरान बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के काफिले पर हमला किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। पुलिस की मदद से मंत्री बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि नितिन नवीन पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने रांची गए थे। इसी दौरान उनपर हमला किया गया। महावीर मंदिर पर पत्थरबाजी करने के विरोध में हिंदू संगठन में सड़कों पर उतर आए। रांची मेन शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। तनाव बढ़ने के बाद भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। बेकाबू भीड़ ने पुलिस को भी निशाना बनाया। आसपास की दुकानों और एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आई पुलिस को भी विरोध झेलना पड़ा। भीड़ ने जवानों पर भी पत्थर बरसाए, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। शहर के कई स्थानों पर नूपुर शर्मा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इसी तरह बिहार में भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। भोजपुर में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए और रोड जाम कर दिया। विरोध में कुछ ने खुद दुकानें बद कर दीं तो कुछ के जबरन शटर गिरवा दिए गए। बक्सर में मुस्लिम समुदाय ने डुमरांव में मस्जिद के सामने नारेबाजी की और नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने काला बिल्ला लगाकर नमाज भी अदा की।
सारस न्यूज टीम,पटना।

Leave a Reply