सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
12-14 आयु वर्ग में 3.81 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई।
भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 1,45,654 हैं।
पिछले 24 घंटों में 20,557 नए मामले सामने आए।
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.47 प्रतिशत।
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.64 प्रतिशत है।
भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 200.61 करोड़ (2,00,61,24,684) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,64,58,875 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.81 करोड़ (3,81,47,897) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।