• Wed. Feb 11th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 217.11 करोड़ से अधिक लगाए गए टीके।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 217.11 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।
12-14 आयु वर्ग में 4.08 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई।
भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 46,342 हैं।
पिछले 24 घंटों में 5,443 नए मामले सामने आए।
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.71 प्रतिशत।
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.73 प्रतिशत है।

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 217.11 करोड़ (2,17,11,36,934) से अधिक हो गया।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4.08 करोड़ (4,08,74,582) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *