सारस न्यूज, रोहतास।
बिहार के रोहतास जिले के करगहर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करगहर थाना क्षेत्र के कुडियारी गांव के पास राजवाहा पथ पर एक गर्भवती महिला का शव बरामद हुआ हैं। बता दें कि करगहर थाना क्षेत्र के रजवाहा पथ पर एक महिला का शव मिलने की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि महिला के सिर में गोली मारी गई है। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने महिला को सुनसान इलाके में लाकर गोली मार दी है तथा शव को वहीं छोड़कर भाग गया है। महिला गर्भवती थी। साथ ही उसके शरीर पर सोने चांदी के आभूषण भी हैं। पुलिस ने मृतक के शव की फोटोग्राफी करवाई है। ताकि उसकी पहचान हो सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर महिला के पहचान की कोशिश में पुलिस लग गई है।