• Wed. Mar 11th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रोहतास में एक बड़ा हादसा, अनियंत्रित स्कॉर्पियो कंटेनर से जा टकराई, पांच महिला सहित सात की मौत।

By

Aug 30, 2023 #हादसा

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

एक बड़ी और दर्दनाक खबर रोहतास जिले के शिवसागर से सामने आई है, जहां बुधवार की सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। ख़बर यह है कि यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित  हो गई और कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में पांच महिलाओं सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरनेवालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं हादसे में घायल पांच अन्य लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार हादसा शिवसागर के पखनारी के पास NH 2 पर हुआ है। सभी मृतक कैमूर जिला के सवार थाना के कुडारी के निवासी बताए गए हैं और एक ही परिवार के बताए गए हैं। बताया गया कि सभी बोधगया से कैमूर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *