• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लखीसराय में 46 मह‍िला सि‍पाहि‍यों से भरी बीएमपी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 11 महिला सिपाही घायल।

सारस न्यूज, किशनगंज।

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना अंतर्गत बोड़ना के समीप मुंगेर-लखीसराय एनएच 80 स्थित शांति फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप के पास एनएच 80 पर शनिवार की रात एक तेज रफ्तार की ट्रक ने पीछे से बीएमपी के बस में टक्कर मार दी। टक्‍कर से बीएमपी की बस में सवार 11 महिला सिपाही जख्मी हो गईं। घायल सभी महिला सिपाहियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया है। घायलों में डुमरांव (बक्सर) बीएमपी चार की विदुर पंडित की पुत्री कीर्ति माला कुमारी (उम्र 30 वर्ष), अभिनव कुमार की पुत्री पूजा कुमारी (उम्र 26 वर्ष), हरिहर प्रसाद की पुत्री कुमारी कल्पाकर ( उम्र 25 वर्ष), बीएन सिंह की पुत्री रिया कुमारी (उम्र 22 वर्ष), नंद किशोर की पुत्री संजू कुमारी (उम्र 23 वर्ष), भूषण प्रसाद की पुत्री रंजू कुमारी (उमर 28 वर्ष), राम साव की पुत्री लक्ष्मी कुमारी (उन 28 वर्ष), संतोष कुमार की पुत्री पूजा कुमारी (उम्र 27 वर्ष), मोहन सिंह की पुत्री सुनीता कुमारी (उमर 24 वर्ष), राजकिशोर साव की पुत्री सोनाली राज (उम्र 23 वर्ष) एवं कन्हैया सिंह की पुत्री अंशु कुमारी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार डुमरांव (बक्सर) बीएमपी – 4 की 46 महिला सिपाहि‍यों को जमालपुर (मुंगेर) बीएमपी-9 में प्रशिक्षण दिलाकर बीएमपी की बस से डुमरांव (बक्सर) बीएमपी- 4 ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उक्त हादसा हो गया। हालांकि, चालक की सूझ-बूझ से बस पलटने से बच गई, जबकि चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *