• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लद्दाख में खाई में गिरी सेना की ट्रक, 09 जवानों की मौत।

By

Aug 20, 2023 #हादसा

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

लद्दाख में शनिवार शाम 4:45 बजे सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा दक्षिणी लद्दाख के न्योमा में क्यारी के पास हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जो वाहन खाई में गिरी है उसमें 10 सैनिक सवार थे। लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि सेना के पांच वाहनों का काफिला लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। क्यारी के पास काफिले में शामिल एक वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। जिससे वाहन खाई में जा गिरा। इसमें 10 जवान सवार थे।

घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में 8 जवानों की मौत हो गई और 2 घायल हुए थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान एक और जवान की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

PM मोदी समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है।
प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *