शेखपुरा स्टेशन रोड सड़क पर मंगलवार की शाम तेज रफ्तार पत्थर लदे ट्रक ने एक स्नातक के परीक्षार्थी को रौंद दिया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा स्टेशन रोड उत्पाद विभाग के कार्यालय के ठीक सामने में घटित हुआ।
इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया लखीसराय जिले के बंशीपुर गांव निवासी लालू कुमार स्नातक भाग 2 का परीक्षार्थी था। परीक्षा देकर अपने गांव लौट रहा था। तभी स्टेशन रोड में पत्थर लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया। लालू कुमार बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा रोड जाम कर दिया गया। स्थानीय लोगों में इस बात का आक्रोश है कि दिन में स्टेशन रोड में परीक्षार्थियों और विद्यार्थियों का माहौल रहता है। यहां कई कॉलेज और स्कूल हैं। वहीं कई कोचिंग संचालित होते हैं परंतु स्थानीय लोगों के मांग के बाद भी पत्थर लदे वाहनों को दिन में प्रतिबंधित नहीं किया गया है। इस वजह से काफी परेशानी होती है और लोगों की जान भी जा रही है।
सारस न्यूज, शेखपुरा।

Leave a Reply