• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

18 मई का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़ वेब डेस्क।

18 मई 1388 – बुचुर झील की लड़ाई के दौरान, जनरल लैन यू ने उत्तरी युआन के खान, तोगस तेमूर के मंगोल गिरोह को कुचलने के लिए एक चीनी सेना का नेतृत्व किया।

18 मई 1703 – डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।

18 मई 1804 – नेपोलियन को फ़्राँस का सम्राट घोषित किया गया था।

18 मई 1848 – जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।

18 मई 1860 – अब्राहम लिंकन को रिपब्लिकन पार्टी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया।

18 मई 1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

18 मई 1912 – पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।

18 मई 1950 – उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी

18 मई 1974 – राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।

18 मई 1991 – ब्रिटेन का पहली ऐस्ट्रॉनॉट हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम की अंतरिक्ष कैपसुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।

18 मई 1994 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1995 ‘सं.रा. सहिष्णुता वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फ़िलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूर्णत: लागू।

18 मई 2006 – नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।

18 मई 2007 – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।

18 मई 2008 – पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया। भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।

18 मई 2009 – श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।

18 मई 2017 – हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *