राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के उत्पाद निरीक्षक मनीष सक्सेना, उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी की मौजूदगी में सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह, राकेश कुमार तथा सिपाही आरती कुमारी, मनोरमा कुमारी, रिया कुमारी और मनीषा कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज मुख्यालय के ब्लॉक चौक पर जांच अभियान चलाया।
इस दौरान किशनगंज से पटना जा रही एक बस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस में लदी 235 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर बस चालक सुधीर कुमार और खलासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार बस चालक और खलासी का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मद्य निषेध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।
