सारस न्यूज, वेब डेस्क।
26 जनवरी इतिहास की प्रमुख घटनाएं निम्नलिखित हैं।।
26 जनवरी 1950 – स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ और भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। इसके बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।।
26 जनवरी 1950 – सी. गोपालाचारी ने भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का पद छोड़ा और डा. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद संभाला।।
26 जनवरी1950 – अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया।।
26 जनवरी 1950 – फेडरल कोर्ट ऑफ इंडिया, जिसकी स्थापना 1937 में हुई थी, को भारत का उच्चतम न्यायालय बनाया गया।।
26 जनवरी 1957 – जम्मू कश्मीर के भारत की तरफ के हिस्से को औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बनाया गया।।
26 जनवरी 1963 – माथे पर मुकुट जैसी कलगी और खूबसूरत पंखों वाले मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।।
26 जनवरी 1972 – दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति का अनावरण।1981 : वायुदूत विमान सेवा की शुरूआत।।
26 जनवरी 1982 – पर्यटकों को रेल के सफर के दौरान शाही और विलासितापूर्ण अनुभव का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।।