सारस न्यूज, वेब डेस्क।
4 दिसंबर की इतिहास की प्रमुख घटनाएं निम्नलिखित हैं।।
4 दिसंबर 1796 – बाजीराव द्वितीय पेशवा बनाए गए।।
4 दिसंबर 1829 – वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा को समाप्त करने का किया एलान।।
4 दिसंबर 1860 – गोवा में मरगाव के निवासी अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली।।
4 दिसंबर 1952 – इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत छाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई।।
4 दिसंबर 1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर किए गए।।
4 दिसंबर 1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया।।
4 दिसंबर 1971- भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
4 दिसंबर 1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की सतह के अध्ययन के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफाउंडर’ प्रक्षेपित किया।
4 दिसंबर 2004 – पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड चुना गया।