Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

5 फरवरी देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

5 फरवरी के दिन इतिहास की प्रमुख घटनाएं निम्नलिखित है।।

5 फरवरी 1630 – सिखों के सातवें गुरु हर राय का पंजाब के कीरतपुर में जन्म।

5 फरवरी 1639 – मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री ज़ेबुन्निसा का जन्म।

5 फरवरी 1679 – फ्रांस के साथ शांति समझौते पर जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने हस्ताक्षर किये।

5 फरवरी 1783 – इटली के कालाब्रिया में आज ही के दिन 1783 में हुए भीषण भूकंप में लगभग 25000 से ज्यादा लोगों की जाने गयी।

5 फरवरी 1870 – फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।

5 फरवरी 1900 – ब्रिटेन और अमेरिका के बिच पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।

5 फरवरी 1904 – क्यूबा देश अमेरिका के कब्जे से आजाद हुआ।

5 फरवरी 1922 – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में भड़की हुयी भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

5 फरवरी 1927 – भारतीय सूफ़ी संत इनायत ख़ान का निधन।

5 फरवरी 1940 – स्विटजरलैंड के मशहूर चित्रकार एच.आर.गैगर का जन्म।

5 फरवरी 1961 – ब्रिटिश समाचार पत्र “संडे टेलीग्राफ” के पहले संस्करण का प्रकाशन।

5 फरवरी 1968 – भारत के राजनीतिज्ञ तथा सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग का जन्म।

5 फरवरी 1970 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

5 फरवरी 1971 – अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री चंद्रमा पर उतरे।

5 फरवरी 1976 – बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पुत्र और फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म।

5 फरवरी 1990 – भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का जन्म।

5 फरवरी 1992 – भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने अपना आखिरी टेस्ट खेलकर क्रिकेट से सन्यास लिया।

5 फरवरी 2007 – भारत की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *