अयोध्या धाम में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या धाम से लाए गए पूजित अक्षत (पीले चावल) 1 से 15 जनवरी तक घर-घर में अक्षत वितरण कर उन्हें अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसी दौरान किशनगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भातगाँव पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में रामभक्तों द्वारा अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत की कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई। बैंड बाजे के साथ निकले कलश यात्रा में पूरा क्षेत्र जय श्री राम एवं माता जानकी के जयकारे से गुंजायमान रहा। कलश व शोभायात्रा भातगांव पंचायत के बंदरबारी, गलगलिया बस स्टैंड, सहनीटोला, दरभंगियाटोला, गलगलिया बाजार, झपसीटोला होकर भातगांव भ्रमण के बाद भातगांव के दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर गलगलिया रेल फाटक समीप राम जानकी मंदिर में आकर पूजित अक्षत कलश की पूजा आरती कर समापन किया गया।
यह उत्सव ऐसा हो, जैसा दीपावली या फिर अन्य त्योहार- संयोजक मनोज सिंह:
कलश यात्रा के संयोजक मनोज सिंह ने बताया कि यह अक्षत कलश अयोध्या से भेजा गया है। राम भक्तों की टोलियां घर-घर पीले चावल 1 से 15 जनवरी तक वितरित करेंगी। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनने के उपरांत 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में अक्षत कलश यात्रा आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम के लिए अक्षत और निमंत्रण पत्र 22 जनवरी से पहले हर सनातनी के घर तक पहुंचेंगे। लोगों से आग्रह किया कि 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे। उस दिन अपने घरों और नजदीकी मंदिरों को भव्य रूप से सजाएं। यह उत्सव ऐसा होना चाहिए, जैसा हम दीपावली या फिर अन्य त्योहार मनाते हैं।
कलश यात्रा में मौजूद स्थानीय लोग:
इस मौके पर सह संयोजक सुबोध सिंह के अलावे महेंद्र भगत, विष्णु देव सहनी, मनोज गिरी, बुधन पासवान, दीनानाथ शर्मा, मुरारी सहनी, सुभाष यादव, रामनिवास राय, रामू ठाकुर, अवधेश नायक, महावीर राय, मृत्युंजय राय, अनिल मुरमुर, चित्तरंजन सिंह ,धनंजय सिंह, रामबाबू साहनी, जीवन चाकी, नीरज सिंह, जय प्रकाश पासवान, नीरज सहनी, सरोज सिंह, रंजीत पासवान, आशीष राय, विजय यादव, कृष्णा सहनी, राकेश सहनी, राज सरकार, लक्ष्मी सिंह, अनिता देवी, चंद्रकला देवी, आलो सरकार, मुन्नी देवी , कविता देवी, भारती कुमारी सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल रहे।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।