जिला पदाधिकारी, अररिया, अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र कार्मिक कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग, स्वीप कोषांग, ईवीएम कोषांग एवं प्रशिक्षण कोषांग के सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्मिक, विधि-व्यवस्था, स्वीप, ईवीएम, प्रशिक्षण कोषांगों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्मिक, विधि-व्यवस्था, स्वीप, ईवीएम सहित प्रशिक्षण कार्य के बारे में विशेष जानकारी लेते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में समय पर सभी अग्रेतर कार्रवाई को पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने विधि-व्यवस्था के मद्देनज़र सभी पूर्व तैयारियों को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीप के लिए भी सम्यक रूपरेखा तैयार कर ली जाए।
बैठक में कार्मिक एवं प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला स्थापना उप समाहर्ता अररिया वसीम अहमद, विधि-व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया मनीष कुमार, स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी अररिया सोनी कुमारी एवं ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अररिया श्री संजय कुमार सहित संबंधित कोषांगों के सहायक नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
सारस न्यूज, अररिया

Leave a Reply