• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

31 दिसम्बर 1600 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने शाही फरमान जारी कर ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण का आदेश दिया।

31 दिसम्बर 1802- मराठा शासक पेशवा बाजीराव द्वितीय अंग्रेजों के संरक्षण में आये।

31 दिसम्बर 1929- कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई।

31 दिसम्बर 1943 – हॉलीवुड अभिनेता बेन किंग्सले का जन्म। उनका असली नाम कृष्ण भानजी था। इंग्लैंड के यार्कशर में पैदा हुए बेन ने 1982 में फिल्म ‘गांधी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार भी मिला था।

31 दिसम्बर 1972 – बेसबॉल के महान खिलाड़ी रोबर्टो क्लेमेंट की एक विमान दुर्घटना में मौत। वह निकारागुआ के भूकंप पीड़ितों के लिए एकत्र राहत सामग्री लेकर जा रहे थे।

31 दिसम्बर 1984- राजीव गांधी पहली बार प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष बने।

31 दिसम्बर 1984 – मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जीवन की शुरुआत की थी।

31 दिसम्बर 1999- इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 का अपहरण कर अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे ले जाया गया। सात दिन के बाद 190 लोगों की सुरक्षित रिहाई के साथ यह बंधक संकट टला।

31 दिसम्बर 2001 – भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी।

31 दिसम्बर 2003 – भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की थी।

31 दिसम्बर 2014 -चीन के शंघाई शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगदड़ में 36 लोगों की मौत, 49 लोग घायल।

31 दिसम्बर 1691- में आज ही के दिन दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट और केमिस्‍ट रॉबर्ट बॉयल का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *