• Fri. Mar 20th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी बाजार से पुलिस ने 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक वयक्ति को किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी : भारत- नेपाल सीमांत व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी बाजार से पानीटंकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गौतम बर्मन (22) है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के उत्तर रामधन जोत का निवासी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पानीटंकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात पानीटंकी बाजार में उक्त युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उस युवक के पास से 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके बाद पानीटंकी पुलिस ने ब्राउन शुगर को जब्त करते हुए उस युवक को अपने हिरासत में लेकर खोरीबाड़ी थाना ले आयी। खोरीबाड़ी पुलिस द्वारा उक्त युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *